भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला कार्यकारिणी सदस्य
डॉ भुवन चंद आर्य ने बेतालघाट के बादरकोट धनियाकोट सिमलखा सहित अन्य गांव का किया दोरा







नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लाक के बादरकोट धनिया कोट में जनसंपर्क किया। और स्थानीय लोगों से मुलाकात की और ग्रामीणों की समस्याओं को जाना इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह पिनारी, मोहन जलाल, उत्तम जलाल, राजाराम, कैलाश राम, अनूप सिंह,श्री गुसाई राम, गोपाल सिंह पनौरा, दान सिंह जलाल सहित अन्य लोगों से भी मुलाकात की है। उसके पश्चात डॉ भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा गांव का भी दौरा किया इस दौरान उन्होंने डबल इंजन सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी इस दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष पूरन भंडारी, मुकेश बोरा, विरेन्द्र भंडारी, राजू जीना, बसंती देवी, राकेश भंडारी, ममता बोरा, सहित अन्य लोगों से मुलाकात की है। बता दें डॉक्टर भुवन चंद आर्य ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। और विधानसभा नैनीताल क्षेत्र में द्वारा शुरू कर दिया है और मंगलवार को उन्होंने बेतालघाट ब्लाक के ओढाबासकोट पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की जिसमें नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कुमारी मीनाक्षी टम्टा एवं डीएसबी परिसर नैनीताल की छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं बुजुर्ग लोगों ने आशीर्वाद दिया।





















