October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003927195
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

युवक की हत्या कर शव खाई में फेंकने वाले

02 नामजद अभियुक्तों को थाना तल्लीताल पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने न्यायालय में किया पेश वहां से गए जेल

नैनीताल। सरोवर नगरी में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में, डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल एवं क्षेत्राधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण में थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा गुमशुदगी के मामले का सफल खुलासा करते हुए हत्या में शामिल अन्य नामजद अभियुक्तों तत्काल्स गिरफ्तार किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। उसे पर तल्लीताल पुलिस द्वारा
23 अप्रैल को वादी शिकायतकर्ता भावेश पाण्डे पुत्र बी०पी० पाण्डे, जनरल मैनेजर, शौर्य रिसोर्ट, भुजियाघाट, तल्लीताल, नैनीताल द्वारा थाना तल्लीताल में लिखित तहरीर दी गई कि उनके होटल में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय 33 पुत्र देवी दत्त उपाध्याय निवासी ग्राम दुभना देवलीखेत, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा, 22 अप्रैल को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, परन्तु वापस नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वह अपने घर भी नहीं पहुँचा है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में 23 अप्रैल को संबंधित व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज की गई। बता दें विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर गहन जांच की गई। इसी क्रम में 27 अप्रैल को शिकायतकर्ता बाला दत्त उपाध्याय की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध वादी के भाई की हत्या करने एवं साक्ष्य छुपाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया।
दौराने विवेचना थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल द्वारा अभियोग में नामजद अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट पुत्र गोधन सिंह बिष्ट, निवासी सौड़, कोतवाली मल्लीताल, जनपद नैनीताल, उम्र 23 वर्ष को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। आगे की *विवेचना एवं पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 10 मई को अभियोग में नामजद अन्य अभियुक्तों *1- रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व० आनंद सिंह बिष्ट,2- रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व० ललित सिंह बिष्ट, निवासीगण सौड़, मल्लीताल, नैनीताल* को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *