October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पानी पीने पर डीजे संचालक को शादी समारोह में एक युवक ने

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर की मार पिटाई

शिल्पकार सभा ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

नैनीताल बीते दिवस एक घटना सामने आई थी गोलापुर के देवला माला ग्राम निवासी उमेश चंद टम्टा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि दिनांक 10 मई को गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में उनके भाई शुभम डीजे संचालन का कार्य कर रहे थे। इस दौरान वे स्वयं तथा उनका साला भी शुभम का सहयोग कर रहे थे।
बताया गया है कि प्यास लगने पर शुभम पास में रखे बर्तन से पानी पीने लगे, जिस पर वहां मौजूद एक युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अन्य लोग भी एकत्र होकर शुभम के साथ मारपीट करने लगे तथा जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए उन्हें बुरी तरह पीटा गया। आरोप है कि काफी लोगों ने मिलकर शुभम को अधमरा कर दिया। जब उमेश चंद्र वहां पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई तथा सिर पर चाकू से वार कर घायल कर दिया गया।
शिल्पकार सभा नैनीताल इस प्रकार की अमानवीय एवं जातीय मानसिकता की घोर निंदा करती है। सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्रा ने कहा कि आज जब देश आधुनिकता और वैज्ञानिक सोच की ओर अग्रसर है तथा इंसान चांद तक पहुंच चुका है, ऐसे समय में इस प्रकार की जातीय संकीर्णता और भेदभावपूर्ण सोच सामाजिक विकृति का परिचायक है।
सभा प्रशासन से मांग करती है कि मामले में शामिल हमलावरों को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा सघन जांच कर दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाए। यदि शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई तो शिल्पकार सभा नैनीताल जनहित एवं सामाजिक न्याय के लिए उचित कदम उठाने को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *