बी डी पांडे पांडे अस्पताल में फि र शुरू हुई सीटी स्कैन सुविधा

नैनीताल सरोवर नगरी के राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल में पिछले कुछ समय से बंद पड़ी सीटी स्कैन सुविधा आखिरकार दोबारा शुरू हो गई है। हल्द्वानी बेस अस्पताल से तकनीशियन की व्यवस्था होने के बाद बीरवार से मरीजों की जांच शुरू कर दी गई जिससे स्थानीय लोगों और मरीजों ने राहत की सांस ली है।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टमटा ने बताया कि फिलहाल ओपीडी समय में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू कर दी गई है साथ ही शासन स्तर पर स्थायी तकनीशियन की मांग भी भेजी गई है। सीटी स्कैन सेवा दोबारा शुरू होने से बड़ी राहत मिली है और अब गंभीर मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।





















