May 7, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

मंत्री कैड़ा ने  लिया ओलावृष्टि से हुई नुकसान का जायजा

0
1003873384
012 013
111 222 333

– अधिकारियों को दिए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने के निर्देश

धारी नैनीताल । सूबे के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को नैनीताल जिले के तहत भीमताल विधानसभा के धारीस सुंदरखाल,सुन्दरनगर, दाडीम, ओड़ाखान, तल्लारामगढ़, झूतिया, बोहराकोट तथा डाकबगला आदि गाँव का दौरा कर  ग्रामीणों की समस्याओं  को सुना।
इस दौरान ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर कहा विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल में  ओलावृष्टि व आधी तूफान से किसानों के आडू, पुलम, खुमानी, मटर, मिर्च तथा टमाटर आलू नष्ट हो गये हैं किसानो की फ ़सल ख़त्म हो गई हैं, जिस कारण किसान परेशान हैं बेमौसमी वर्षा तथा ओलावृष्टि व आंधी तूफान से किसानों को काफी नुकसान हो गया है जिस कारण किसानों को दोहरी मार पड़ गई है  जिस कारण को काफी काफी नुकसान हो गया है। मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी से गाँव गाँव  उद्यान व कृषि विभाग की टीमें भेज किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराकर उचित मुवावजा देने को कहा। अन्य समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *