September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कमिश्नर रावत ने किया नैनीताल में कई निर्माण कार्यों कास्थलीय निरीक्षण’  

0
1003873386
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

-तय समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

– गंदगी पर जताई नाराजगी, सीसीटीवी से निगरानी के आदेश

oplus_0
oplus_0

नैनीताल। सरोवर नगरी में मुखयमंत्री के सचिव एवं कुमाऊं आयुक्त  दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल नगर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नगर में संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों के अफसरों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के सखत निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान  आयुक्त रावत ने लोनिवि की ओर से माल रोड में सडक़ सुधारीकरण कार्य  का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि ने बताया कि सडक़ में एंकरिंग का कार्य सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्य प्रगति पर है। कुल ५१ में से ११ माइक्रोपाइल लगाए जा चुके हैं। ३१ जून तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। आयुक्त ने क्षतिग्रस्त सडक़ के सुधारीकरण कार्य की प्रगति भी देखी और समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए।इस दौरान  डीएसए में कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण आयुक्त ने  किया ,उन्होंने ५ करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा डीएसए भवन में कराए जा रहे फ साड निर्माण, शौचालय, चेंजिंग रूम एवं बैडमिंटन कोर्ट सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने १५ जून तक शौचालय एवं चेंजिंग रूम का कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कमिश्नर रावत ने मल्लीताल खड़ी बाजार एवं बड़ा बाजार के निरीक्षण के दौरान बड़ा बाजार में लोनिवि द्वारा २.३८ करोड़ रुपये की लागत से सडक़ सौंदर्यीकरण एवं अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य किया जा रहा है। कार्य रात्रि में हो रहा है। कार्य धीमी गति से पाया गया। आयुक्त ने कहा कि वे स्वयं निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। दो दिन में आईपी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और बरसात से पूर्व भूमिगत कार्य पूर्ण कर लिया जाए। राजकीय बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय परिसर में मंडी परिषद द्वारा ९.१३ करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन ६ टाइप-२आवास एवं चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है का भी निरीक्षण किया। मौके पर कार्य बंद पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कुमाऊं आयुक्त ने बीरवार (आज) से ही कार्य प्रारंभ करने के निर्देश मंडी परिषद को दिए।
कमिश्नर रावत नेचार्टन लॉज(आभागढ़ क्षेत्र) के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कूड़े के ढेर व गंदगी पाए जाने पर आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को फटकार लगाई। कहा कि तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाने व ४ कर्मचारी नियमित तैनात करने एवं गंदगी फैलाने वालों के चालान’ की कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।आयुक्त ने रोडवेज बस अड्डा निरीक्षण के दौरान स्टेशन से संचालित बसों की जानकारी ली गई। परिसर एवं प्राधिकरण भवन के निकट व्याप्त गंदगी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ नगर पालिका को फटकार लगाई तथा क्षेत्रीय सफ ाई निरीक्षक से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। सीसीटीवी से निगरानी कर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए।
कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि जो भी कार्य होने हैं निर्धारित समय के अंतर्गत पूरे किए जाएं। वे स्वयं पुन: क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुकल, उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मनोहर सिंह धर्मशत्तू, अधिशासी अभियंता रत्नेश सकसेना, ईओ नगर पालिका रोहिताश शर्मा तथा डीएसए महासचिव मनोज जोशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *