अर्बन हेल्थ सेंटर के विस्तार को लेकर नैनीताल में हुई बैठक

नैनीताल । जिले के सीएमओ डॉ.हरीश चंद्र पंत
के निर्देश पर मंगलवार को नैनीताल स्थित राजकीय बी. डी. पांडे जिला चिकित्सालय सभागार में अर्बन हेल्थ सेंटर के विस्तार को लेकर आशा तथा एएनएम की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन सिंह मेहरा
द्वारा आशाओं तथा एएनएम को जानकारी देते हुए कहा कि नैनीताल जिले में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से लगातार टीमों द्वारा घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी के साथ अस्पताल पर प्रसव होने पर मिलने वाली सुविधाओं जननी सुरक्षा योजना, ईजा बोई, परिवार कल्याण योजना के साथ साथ संचारी एव गैर संचारी रोगों से बचाव की जानकारी लगातार दी जा रही है एवं घर पर प्रसव होने पर उच्च जोखिम के बारे में बताया जा रहा है। कहा कि प्रसव अस्पताल पर करने के लिऐ गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को प्रेरित करें। राघवेंद्र रावत अर्बन सिटी मेजर तथा सरयू नंदन जोशी कमयुनिटी मोबाइलेजर द्वारा टीवी मुक्त अभियान के तहत चल रही योजना १०० डे के तहत वार्डों में जाकर लोगों को प्रेरित करें कि अधिक से अधिक संखया में एकसरे व बलगम की जांच अवश्य कराएं ।
बैठक में दीवान सिंह बिष्ट जिला आईईसी अधिकारी द्वारा उपस्थित आशा तथा एएनएम से कहा की अपने अपने क्षेत्रों पर विभाग द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनमानस को अवश्य दें। हेम जलाल जिला कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम ने कहा कि ७ मई को समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के साथ.साथ आंगनबाडिय़ों में आयोजित होने वाले कृमि मुक्ति दिवस के विषय में बताते हुए कहा गया कि एक व दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली एल्बेंडाजोल और तीन वर्ष से १९ वर्ष तक के बच्चों को पूरी गली एल्बेंडाजोल की दी जानी है जो बच्चे ७ मई को छूट जाते हैं उन बच्चों को माप अप डे १४ मई को यह गोलियां स्कूलों और आंगनबाड़ी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।ईमलेश गुप्ता द्वारा बताया की अंतरा इंजेकशन महिलाओं के लिए एक प्रभावी ३ महीने का गर्भनिरोधक इंजेकशन है जो अनचाहे गर्भ से सुरक्षा प्रदान करता है और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफत उपलबध है। यह स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए सुरक्षित है और दो बच्चों के बीच अंतर रखने का एक भरोसेमंद तरीका है। बैठक में राघवेंद्र रावत अर्बन सिटी मैनेजर, सरयू नंदन जोशी कमयुनिटी मोबाइलेजर तथा बसंती बलॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।




















