May 4, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

हरी नगर वार्ड की सभासद शीतल कटियार ने

0
1003848506
012 013
111 222 333

आउटसोर्स /सविंदा/दैनिक वेतन कार्मिकों के वेतन में वृद्धि के संदर्भ में पत्र देकर जारी करने का किया निवेदन

नैनीताल। सरोवर नगरी में हरीनगर वार्ड की सभासद शीतल कटियार ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर तत्काल आउटसोर्स /सविंदा/दैनिक वेतन कार्मिकों के वेतन में वृद्धि तत्काल करने का निवेदन किया है। ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया कि नगर पालिका परिषद, नैनीताल में आउटसोर्स / सविंदा/दैनिक वेतन के रुप में कार्य कर रहे कार्मिकों का मानदेय में वृद्धि की जानी है। उक्त कार्मिक पालिका में लगभग पिछले 10 से 15 वर्षों से लगातार विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे है। चूंकि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा न्यूनतम मानदेय दरों में वृद्धि कर दी गयी तथा उक्त दरें माह अप्रैल, 2026 से लागू की गयी हैं। इसी क्रम में उत्तराखण्ड राज्य अन्तर्गतं देहरादून नगर निगम द्वारा उक्त का अनुपालन कर मानदेय में वृद्धि करते हुए पर्यावरण मित्रों को रु० 805/- प्रतिदिन कर दी गयी है। जिस क्रम में नैनीताल नगर क्षेत्रान्तर्गत वाल्मीकि महासभा के महासचिव दिनेश कटियार द्वारा भी कर्मचारीहितों को दृष्टिगत रखते हुए मानदेय में वृद्धि किये जाने हेतु पालिका में पत्र प्रस्तुत किया गया है। सभासद शीतल कटियार ने
अनुरोध किया है कि कर्मचारीहितों / वाल्मीकि समाज के हितों को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद, नैनीताल में आउटसोर्स / सर्विदा/दैनिक वेतन के रुप में कार्य कर रहे कार्मिको का मानदेय में वृद्धि करने की कृपा करें। उक्त प्रकरण को आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करते हुए पारित करने का कष्ट करेगे। ताकि शीघ्र की कार्मिकों को बढ़े हुए मानेदय का लाभ मिल सके।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *