September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे के नेतृत्व में

0
1003840074
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

रोटरी क्लब के तत्वाधान में चला स्वच्छता अभियान

भीमताल नैनीताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे के नेतृत्व में आज  रविवार को भीमताल क्षेत्र में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ-साथ लगभग 20 शिक्षण संस्थानों—जिनमें लेक इंटरनेशनल स्कूल, ग्राफिक एरा सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उन्होंने ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। अभियान के अंतर्गत बृहद झील एवं भीमताल झील के आसपास सफाई कर कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया तथा उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था की गई। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी आमजन तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, रोटरी क्लब के पदाधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *