September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पहुँचे ज्योली गांव हेमा  पांडे की दुखद मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

0
1003791086
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिले के भीमताल विकास खंड के  ज्योलीकोट क्षेत्र के ज्योली गाँव में बाघ के हमले में स्थानीय निवासी हेमा पांडे की दु:खद मृत्यु पर शोक व्यक्त करने मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल गाँव पहुँचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक बताया।
प्रदेश सरकार के रवैये पर कड़ा प्रहार करते हुए श्री गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में वन्य जीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार और प्रशासन केवल बयानबाजी तक सीमित हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में जनता की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। सरकार वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई करने के बजाय सोई हुई है। हम लगातार मांग कर रहे हैं कि इस समस्या को प्राथमिकता दी जाए ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके लेकिन धरातल पर परिणाम शून्य हैं।
मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने कांग्रेस अध्यक्ष को बताया कि वन विभाग की ओर से मिलने वाली सहायता और सुरक्षा के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।विभाग  ने मात्र एक बार चारा वितरण किया जबकि गैस वितरण न होने के कारण लोग जंगल जाने को मजबूर हैं।स्कूली बच्चों और आम जनता की आवाजाही पर लगातार खतरा बना हुआ है। मुखय मार्ग पर बाघ के पदचिह्न मिलने के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह तथा हिमांशु पांडे ने आरोप लगाया कि वन विभाग केवल चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी जिमेदारी से पल्ला झाड़ रहा है जबकि बाघ को पकडऩे या क्षेत्र को सुरक्षित करने के कोई प्रयास नहीं दिख रहे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव मीमांसा आर्या, नीरज तिवारी, हिमांशु पांडे, बलॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कोटलिया, सूरज पांडे तथा संजय साह सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *