September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राजनीति में आपसी आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर सकारात्मक सोच के साथ काम करें: पूर्व सीएम हरीश रावत

0
1003770563
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। जिले के भवाली स्थित सेनिटोरियम क्षेत्र में रविवार को एक जीवंत जनसभा के रूप में साकार होता दिखाई दिया।
बता दें जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में वातावरण मानो जनभावनाओं के रंगों से सराबोर था। हरीश रावत जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर था जो न केवल स्वागत का प्रतीक था बल्कि विश्वास और अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति भी।अपने ओजस्वी संबोधन में सूबे के पूर्व सीएम  हरीश रावत ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुन: दोहराते हुए कहा कि उनका जीवन जनता के बीच रहकर ही सार्थक होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभी से ठोस और दूरदर्शी रोडमैप तैयार करना समय की मांग है।
उन्होंने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यों का तुलनात्मक विवेचन जनता के समक्ष रखने की बात कही ताकि लोकतंत्र में जागरूकता और विवेक का संचार हो सके साथ ही महिलाओं के लिए ३३  प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव को विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड इस दिशा में एक प्रेरक पहल कर सकता है। राजनीतिक संवाद की गरिमा को रेखांकित करते हुए उन्होंने कटुता से ऊपर उठकर सकारात्मकता की राह अपनाने का आह्वान किया। उनके शबदों में एक संतुलित और समावेशी राजनीति की झलक स्पष्ट थी।
कार्यक्रम में पूर्व विस अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने सभी का स्वागत करते हुए आगामी २०२७ विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी, सुजान रजवार, नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, लोकेश  जोशी, पंकज बिष्ट, केशव आर्या,  मोहन आजाद, सद्दामिया, अफसर अली,राकेश बृजवासी, हरेंद्रआर्य समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *