September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आंदोलन में पौधारोपण कार्यक्रम के तहत

0
1003770428
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पुत्र ऋतुन्जय व सोनिया ने परिणय सूत्र में बंधने के बाद एक पौधा किया धरती मां के नाम

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 650वे दिन जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 650वे दिन पौधारोपण को विवाह समारोह से जोड़ते हुए बेरीनाग के ओम धनु बैंकट हॉल में धारचूला निवासी धारचूला गैस प्रबंधक विजय सिंह चैंसरके पुत्र ऋतुन्जय व बेरीनाग निवासी दिनेश सिंह बाफिला की पुत्री सोनिया ने परिणय सूत्र में बंधने के बाद एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधा रोपण किया। ऋतुन्जय व सोनिया ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे। विजय सिंह चौसर ने कहा कि विवाह समारोह में पौधारोपण अभियान से जुड़ना सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम में रामू पन्त, योगेश धामी, दीपक बिष्ट बेरीनाग गैस के प्रबंधक भास्कर पन्त, गौरव पांडे, सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *