साह-चौधरी समाज की आम सभा आगामी 26 अप्रैल रविवार को
नैनीताल। सरोवर नगरी में साह-चौधरी समाज की आम सभा आगामी 26 अप्रैल रविवार दोपहर 2 बजे से श्री राम सेवक सभा,सभागार मल्लीताल नैनीताल में आयोजित की जाएगी। आम सभा में वर्तमान समय तक आय-व्यय का ब्यौरा,उपस्थित सभी लोगों से समाज को और मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। सभी उपस्थित लोगों के विचार लिए जाएंगे ,उसके तत्पश्चात नयी कार्यकारणी का गठन भी किया जाना सुनिश्चित हुआ है। संस्था के सभी सदस्यों से समय से पहुंचने की अपील की है और सभी को सादर आमंत्रित किया है।




















