June 23, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर अधिशासी अधिकारी रोहतास शर्मा हुए सख्त

0
1003727904
012 013
111 222 333

सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी: ईओ रोहिताश

नगर पालिका प्रशासन द्वारा वार्डों में सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

गंदगी मिलने पर सफाई हवलदार से मांगा स्पष्टीकरण

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद द्वारा आज नगर के विभिन्न वार्डों मल्लीताल बाजार, मालरोड क्षेत्र, सूखाताल आदि क्षेत्रों स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी के ढेर और अव्यवस्था पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। निरीक्षण के दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षण तथा श्वोत्रीय सफाई हवलदार आदि मौजूद रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा किए गए इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करना था। निरीक्षण के दौरान कुछ वाडों में गलियों और मुख्य मार्गों पर कूड़े का अंबार पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं की जा रही है। लापरवाही और ड्यूटी में शिथिलता को देखते हुए, संबंधित क्षेत्र के सफाई हवलदार को तत्काल प्रभाव से स्पष्टीकरण जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से कूड़ा उठाने और नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि आगामी मानसून और बीमारियों के खतरे से बचा जा सके। साथ ही पालिका द्वारा पर्यटन सीजन के दृष्टिगत 80 कार्मिक आउटसोर्स के माध्यम से सफाई कार्य हेतु तैनात किये गये है, जिनके द्वारा प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। साथ ही पालिका द्वारा 10 कार्मिकों की टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा आपातकाल की स्थिति में वार्डों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *