बैंकों के स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

नैनीताल। सरोवर नगरी में फायर स्टेशन नैनीताल की ओर से अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम में अग्निशमन अधिकारी नैनीताल देवेंद्र सिंह नेगी द्वारा नैनीताल क्षेत्रअंतर्गत बैंकों में उपस्थित स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग एवं संचालन की जानकारी तथा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस दौरान नेगी ने कहा कि बैंकों में सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। कहा कि आग लगने से बचने के लिए आग बुझाने वाले उपकरणों की समय-समय पर जांच की जानी बेहद जरुरी है।




















