प्रधानाचार्य नजमुस जावेद और पूर्व वर्षों में सेवानिवृत हुए शिक्षकों को विदाई समारोह में किया गया सम्मानित
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर चार चांद लगाएं




नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल स्थित राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, तल्लीताल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह समारोह प्रधानाचार्य नजमुस जावेद के मार्च 31 में सेवानिवृत्त होने पर
और पिछले वर्षों में सेवानिवृत्त हुए अन्य शिक्षकों के सम्मान में समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमा पांडे और सभासद शीतल कटियार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक शिक्षक का कार्य केवल पाठ पढ़ाना नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करना है। सम्मान स्वरूप, सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस दौरान पूर्व वर्षों में समन्वित हुए निखत शमीम, विनीता पांडे, हरीश चंद्र जोशी, निखत और मोहम्मद नफीस को भी सम्मानित किया गया।
विदाई की बेला में सभी शिक्षक भावुक नजर आए। इस दौरान विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस आयोजन ने न केवल पूर्व शिक्षकों की सेवाओं को सराहा, बल्कि वर्तमान पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी पेश किया। इस पल को याद कर बनाने के लिए अभिभावक छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी।




















