October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003449061
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

केमू बस और एक बोलेरो की टक्कर से बस पलटने से एक की मौत

सात घायल एक महिला यात्री की हालत गंभीर

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती गठिया के मंदिर के पास खुपी क्षेत्र में शुक्रवार प्रात लगभग 7:00 बजे एक केमू बस और एक बोलेरो की टक्कर से केमू बस रोड पर पलटने से एक यात्री की बस के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि आठ यात्री घायल है जिन्हें उपचार के लिए भवाली दो घायलों को और हायर सेंटर हल्द्वानी 6 घायलों को 108 के माध्यम से भेजा गया है। बता दे प्रातः हल्द्वानी से गंगोलीहाट जा रही केमू बस (संख्या UK 04 PA 1112) गेठिया मंदिर खूपी के पास बोलेरो और केमू की टक्कर से केमू बस रोड में पलट गई और एक दुखद हादसा हुआ जिसमें एक यात्री की मौत हो गई दूसरी महिला यात्री गंभीर घायल है इसके अलावा 7 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो थाना अध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल और ज्योलीकोट थाना इंचार्ज एचडीआरएफ सब इंस्पेक्टर मनीष भागुनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर घायल यात्रियों को उपचार के लिए भेजा और मृतक को मोर्चरी भेजा गया। बताया जा रहा है कि बस चालक ने भवाली की ओर जा रहे एक टैक्सी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, इसी दौरान सामने से आ रहे बोलेरो से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई और बस पलट गई बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सबसे पहले आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव में लग गए। बता दे बस में 15 यात्री सवार थे जिसमें जिसमें साथ यात्री सुरक्षित है। जो घायल हुए हैं उनमें कुंदन सिंह, लछम सिंह, रामवीर सिंह, आनंदी देवी, ललित पोखरिया, ओमप्रकाश, और बस चालक संजय शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *