October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अनूठा पौैधरोपण अभियान को गुरुरानी ने जोड़ा गया नामकरण संस्कार से

0
1003445147
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान बीरवार को ६१९वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के ६१९वे दिन डीडीहाट में नामकरण संस्कार को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए डीडीहाट के सामाजिक कार्यकर्ता योगेश कन्याल व भावना कन्याल ने अपनी पुत्री के नामकरण संस्कार के अवसर पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। योगेश कन्याल ने कहा कि अब वह अपनी पुत्री के हर जन्मदिन पर पौधारोपण करेंगे और वह भाग्यशाली है कि रामनवमी के दिन उन्हें पौधारोपण करने का अवसर मिल रहा है। भावना कन्याल ने कहा कि सभी को पौधारोपण अभियान से जुडऩा चाहिए। कार्यक्रम में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, नरेंद्र सिंह कन्याल, प्रदीप कन्याल, बलवंत कन्याल, राजेंद्र कफ लियां, प्रवीण कन्याल, दीपक चंद्र जोशी, श्याम सिंह पोखरिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *