October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भीमताल में अनोखा स्वागत मंत्री के आगमन से पहले

0
1003445059
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

गड्ढे भरकर सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पनेरू ने दिखाया आइना

भीमताल नैनीताल। भीमताल विधानसभा की सडक़ों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने बीरवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान पनेरू ने पदमपुरी-खुटानी धारी मार्ग पर खस्ताहाल सडक़ों के गहरे गड्ढों को मिट्टी से भरकर नए नवेले मंत्री को आइना दिखाया है। विदित हो कि यह मार्ग नए मंत्री राम सिंह कैड़ा के विधानसभा क्षेत्र में आता है। कल शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का पहली बार पदमपुरी धारी आगमन है। पनेरू ने कहा कि मंत्री को सडक़ में चलते हुए झटके महसूस न हों इसीलिये स्वागत के तौर पर सडक़ों के गड्ढे भरने का काम किया गया है, कहा कि यह मंत्री बनने के बाद उनके पहले दौरे का अवसर है और इस मौके पर कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर सडक़ सही नहीं होती तो अगला दौरा उन्हें भारी पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में स्थानीय विधायक ने इस मार्ग की सुध नहीं ली और जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। पनेरू ने कहा अगर रातों रात यह सडक़ बनाई जाती है तभी हम मानेंगे कि जनता की भलाई के लिए पद मिला है। कहा कि मंत्री बनने के तुरंत बाद उन्होंने अपने हल्द्वानी के जज फ ार्म के घर की सडक़ों का रातों रात निर्माण करवा लिया है जिससे यह दर्शाता है कि उनके द्वारा केवल व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता दी जा रही है। पनेरू ने आरोप लगाया कि धामी सरकार ने मंत्री पद क्षेत्र की सडक़ों में भ्रष्टाचार और जनता की गाढ़ी कमाई के दुरुपयोग के रूप में इनाम स्वरूप भेंट दिया है जबकि क्षेत्र की सडक़ों में भ्रष्टाचार चरम पर है। पनेरू ने मामले में अंकिता भंडारी के आरोपी गट्टू को भीमताल में रिसॉर्ट गिफट किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे स्पष्ट है कि जनता के हित की बजाय निजी और राजनीतिक हितों को महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा इसका हिसाब जनता २०२७ के विधानसभा में चुकता करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *