October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पिता पुत्र ने मारी बाजी

0
1003315712
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रथम मोहित द्वितीय शमशेर और तृतीय मौलिख रहे

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित 30 वे फागोत्सव के अवसर पर आयोजित फोटो ग्राफी प्रतियोगिता का आज जूरी मेंबर्स द्वारा विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की है। बता दे जुरी में प्रसिद्ध फोटोग्राफर अनूप साह पद्मश्री, थ्रीश कपूर, प्रदीप पांडे रहे। बता दे प्रतियोगिता में 19 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार दिए गए जिसमें प्रथम पुरस्कार डॉ मोहित सनवाल, 7500, द्वितीय शमशेर सिंह शंभू 5000, तृतीय मौलिख सनवाल 3500, के अतिरिक्त विमल जोशी , प्रमोद प्रसाद ,सुरेश कांडपाल ,कल्याणी तिवारी को सांत्वना 1000 रुपया का नकद पुरस्कार है । कार्यक्रम में संयोजक हिमांशु जोशी ने सभी का स्वागत किया तथा प्रॉफ ललित तिवारी ने संचालन करते हुए जूरी मेंबर्स का परिचय प्रस्तुत किया। जूरी मेंबर्स ने सभी को बधाई दी है तथा फोटोग्राफी के कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। डॉ मोहित सनवाल शरदोत्सव 2013 में भी प्रथम पुरस्कार ले चुके है थिएटर एक्टर डॉ मोहित को फिल्म मेकिंग में इंटरनेशनल पुरस्कार मिल चुका है । प्रथम पुरस्कार जीतने वाले को बुरांश एवं लेंस मेस्ट्रो ग्रुप द्वारा आयोजित हिमालयन लैंडस्केप फोटोग्राफी वर्कशॉप में फ्री प्रवेश मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *