October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003314711
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कुमाऊँ विश्वविद्यालय की छात्रा नंदिनी जोशी का चयन

एएफकैट -वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से हुआ

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की छात्रा नंदिनी जोशी का चयन एएफकैट -वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से हुआ है। उन्हें एएफएसबी वायु सेना चयन बोर्ड, मैसूर से अनुशंसित किया गया है। उल्लेखनीय है कि नंदिनी ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की।
नंदिनी जोशी वर्तमान में डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय में बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) छठे सेमेस्टर की छात्रा हैं। वह कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा आयोजित एसएसबी कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच की प्रतिभागी रही हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुलपति प्रो०(कर्नल) दीवान एस रावत की पहल पर वर्ष 2024 में प्रारम्भ किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एसएसबी तथा रक्षा सेवाओं की चयन प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस कार्यक्रम का प्रथम प्रशिक्षण सत्र 18 से 25 सितम्बर 2024 के बीच आयोजित किया गया था। नंदिनी की सफलता को इस पहल का एक महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है।
विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी प्रो० रीतेश साह ने बताया कि नंदिनी एक सक्रिय डिबेटर और एनसीसी कैडेट भी हैं। वह डीएसबी परिसर के छात्र क्लब ‘डीएसबी संस्कृति’ की छात्र अध्यक्ष तथा परिसर के न्यूज़लेटर की छात्र संपादक भी हैं। इसके अतिरिक्त वह बिट्स पिलानी से बी.एससी. कंप्यूटर साइंस का डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रम भी कर रही हैं।
नंदिनी की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो० (कर्नल) दीवान एस रावत ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रो० नीता बोरा, प्रो० संजय पंत, प्रो० एच.सी.एस. बिष्ट, प्रो० संतोष कुमार, प्रो० आशीष मेहता, प्रो० ललित तिवारी, डॉ० सुरेश जोशी सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *