October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री सोनू सहदेव ने

0
1003306558
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था के संबंध में

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को सोपा ज्ञापन

दी चेतावनी शहरहित व जनहित में धरना प्रदर्शन करने को होंगे बाध्य

नैनीताल। सरोवर नगरी में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड को देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री सोनू सहदेव ने शहर में
पथ प्रकाश व्यवस्था के संबंध में पत्र देकर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया मैं भी शहर काa निवासी हूं और शहर में हो रही बिजली की गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। पिछले कुछ समय से विद्युत विभाग एवं नगर पालिका परिषद नैनीताल के माध्यम विद्युत देयकों के संबंध में पत्राचार हो रहे है. जिसमें आप द्वारा 15 मार्च तक विद्युत बिलों के भुगतान न होने पर शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था से विद्युत संयोजन विच्छेदित किये जाने का उल्लेख किया गया है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होने की प्रबल संभावना है। नगर पालिका परिषद, नैनीताल सीमान्तर्गत विभिन्न वार्ड क्षेत्र वन सम्पदा से आच्छादित होने के कारण संबंधित क्षेत्रों में वन्य जीवसंघर्ष से आमजनमानस को दुर्घटना होने की प्रबल सम्भावना बनी रहती है। नैनीताल एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और बिजली की इस तरह की अव्यवस्था न केवल स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब है, बल्कि इससे शहर और नगरपालिका की छवि पर भी बुरा असर पड़ रहा है। शहर में लाइट बंद होने के कारण रात के समय रास्तों में आने-जाने वाले व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना या हानि होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से जनहित में संज्ञान लेने का निवेदन किया है। और शहर की विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए उचित कदम उठाएं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही आपके विभाग द्वारा भविष्य में पालिका पथ प्रकाश व्यवस्था बाधित किये जाने की दशा में देवभूमि उत्तराखण्ड, सफाई कर्मचारी संघ द्वारा शहरहित/जनहित में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *