October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003304513
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

वरिष्ठ अधिवक्ताओं को न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित जिला बार एसोसिएशन में आयोजित सम्मान समारोह में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वकालत के क्षेत्र में 50 वर्ष पूर्ण करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला जज प्रशांत जोशी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद और सचिव दीपक रुवाली सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने न्यायमूर्ति मेहरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को बार की अनमोल धरोहर बताते हुए कहा कि उनका अनुभव मार्गदर्शन और कार्यशैली ही किसी भी बार की वास्तविक शक्ति होती है जिला बार को अपना घर बताते हुए उन्होंने अपने वकालत के दिनों को याद किया और अधिवक्ताओं के साथ पुरानी स्मृतियाँ साझा कीं उन्होंने कहा कि वकालत के दौरान उन्हें यहां बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से उनका रिश्ता गुरु-शिष्य जैसा रहा है उनके मार्गदर्शन से ही उनके अनुभव और दृष्टिकोण का निर्माण हुआ उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभव से नई पीढ़ी के अधिवक्ताओं को निरंतर सीखने की प्रेरणा मिलती है और यही परंपरा न्याय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाती है बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने न्यायमूर्ति आलोक मेहरा का आभार व्यक्त किया वहीं सचिव दीपक रुवाली ने न्यायमूर्ति मेहरा के जीवन और व्यक्तित्व को अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर कंसल मनीष मोहन जोशी राजेश चंदोला प्रभात पांडेय राजेन्द्र कुमार पाठक ओंकार गोस्वामी ज्योति प्रकाश बोरा अरुण बिष्ट मंजू कोटलिया सबीना उस्मान प्रीति साह कैलाश जोशी गिरीश खोलिया बी के सांगुड़ी संजय त्रिपाठी भुवन जोशी पुलक अग्रवाल अजय बिष्ट राकेश सुयाल संजय सुयाल अनिल बिष्ट आनंद कनवाल बलवंत सिंह थलाल सुंदर मेहरा निखिल बिष्ट नीलेश भट्ट शिवांशु जोशी कमल चिलवाल नीरज गोस्वामी जयंत नैनवाल अनिता जोशी दीपक दत्त पांडेय मनीष कांडपाल गौरव कुमार शशांक कुमार प्रदीप प्रसाद दिग्विजय सिंह मेहरा गजेंद्र मेहरा मुन्नी आर्या किरन आर्या जया आर्या कामिनी गंगवार संध्या सहित न्यायाधीश व अधिवक्ता मौजूद रहे।

इन वरिष्ठ अधिवक्ताओ को न्यायमूर्ति ने किया सम्मानित

एन के खोलिया, एम बी सिंह ढेला, घनानंद बर्थवाल, मान सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र पांडेय, कृष्णानंद भट्ट, प्रकाश कांडपाल, सतीश पंत, को किया गया सम्मानित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *