October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

‘इन्फिनिटी लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन’ का उद्घाटन मेयर डॉ उमेश गौतम द्वारा किया गया।

0
1003299204
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एग्जीबिशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

आगंतुकों ने की खूब सराहना

बरेली नैनीताल। बरेली शहर में आयोजित इन्फिनिटी लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन का उद्घाटन बरेली मेयर डॉ. उमेश गौतम ने किया
और आयोजकों की खूब सराहना भी की I
एग्जीबिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस एक दिवसीय एग्ज़ीबिशन में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और फैशन & लाइफस्टाइल से जुड़े नवीनतम कलेक्शन की खरीददारी भी की गई I

प्रदर्शनी में लगभग 30 से 35 स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें फैशन, ज्वेलरी, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े विभिन्न ब्रांड और डिज़ाइनर्स ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।
सभी स्टॉल पर आगंतुकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और लोगों ने नए समर कलेक्शन में विशेष रुचि दिखाई।

एग्ज़ीबिशन में शामिल ऋचा ’s कलेक्शन , ज्वेर शाला बाई चंद्रा जेवेल्लेर्स और ग्लैम लुक बाई रिंकीप्ल्ज़्ज़्ज़्ज़ (हेयर , नेल एन्ड मेकअप ) जैसे ब्रांड्स ने अपने आकर्षक कलेक्शन के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

आयोजकों के अनुसार, इस एग्ज़ीबिशन को शहरवासियों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। बड़ी संख्या में आए आगंतुकों ने न केवल खरीदारी की बल्कि आयोजन की व्यवस्था और विविधता की भी सराहना की।

कार्यक्रम की आयोजक ज्योति और रिया ने बताया कि इस एग्ज़ीबिशन का उद्देश्य बरेली के लोगों को एक ही मंच पर फैशन और लाइफस्टाइल के नवीनतम ट्रेंड्स उपलब्ध कराना था, जिसमें उन्हें पूरी सफलता मिली। उन्होंने कहा कि सभी स्टॉल धारकों और आगंतुकों ने आयोजन को लेकर संतोष और खुशी जाहिर की।

उन्होंने शहरवासियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को नए ट्रेंड्स और बेहतर शॉपिंग अनुभव देने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *