October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सातताल झील की टूटी पुल: पर्यटकों की सुरक्षा खतरे में

0
1003296066
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने सिंचाई विभाग और प्रशासन से तुरंत पुल की मरम्मत की लगाई गुहार

सातताल नैनीताल। झीलों के शहर नैनीताल के सातताल झील की पुल दैवीय आपदा के कारण टूटी पड़ी है, जिससे पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रीष्मकालीन सीजन में हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं, और इस पुल के टूटने से उन्हें गिरने का भय बना रहता है।सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी और पूर्व सभासद प्रदीप कुमार ‘बबलू’ ने जिला प्रशासन से उच्च कोटि पर्यटन दृष्टि से इस पुल का नव निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण पर्यटकों को आए दिन काफी परेशानी हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने पूर्व में सिंचाई विभाग से पुल को ठीक करने की मांग रखी थी, जिस पर सिंचाई विभाग अधिकारियों ने आपदा मद से बजट माँग हेतु जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किए जाने की बात कही थी। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई , विभाग एवं जिला प्रशासन शीघ्र इसका निर्माण कर पर्यटन क्षेत्र में पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *