March 13, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

तीन दिवसीय कैट प्लान योजना के तहत

0
1003289241
012 013
111 222 333

नेचर गाइड व ईको-टूरिज्म प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नैनीताल । सरोवर नगरी में वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी/प्राणी उद्यान के निदेशक आकाश गंगवार के निर्देशन में हिमालयन बोटैनिकल गार्डन नारायणनगर में तीन दिवसीय कैट प्लान योजना के तहत ग्रामीणों की क्षमता विकास हेतु नेचर गाइड एवं ईको-टूरिज्म प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका बुधवार को समापन हो गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में हिमालयी क्षेत्रों की फलोरा (वनस्पति) एवं जैव विविधता की जानकारी, नेचर गाईड के नियम, कर्तव्य एवं जिमेदारियाँ, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन की जैव विविधता एवं प्रमुख पौधों एवं औषधीय वनस्पतियों की जानकारी, पक्षी अवलोकन एवं पक्षियों की पहचान से संबंधित जानकारी एवं हिमालयन बॉटनिकल गार्डन का भ्रमण कराया गया जबकि प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में ट्रेक रूट अध्ययन (टांकी से नैना पीक एवं नैना पीक से किलबरी वन विश्राम गृह), वनस्पति एवं वन्यजीव अवलोकन एवं वर्ड वाचिंग, नैना देवी जलकुंड भ्रमण, किलबरी/पंगूट (नैना देवी हिमालयन पक्षी संरक्षण आरक्षिति, नैना रेंज) भ्रमण आदि कराया गया वहीं प्रशिक्षण के तृतीय दिवस में हिमालयन बोटैनिकल गार्डन, नारायणनगर में कैट प्लान योजना के अन्तर्गत नेचर गाइड एवं ईको-टूरिज्म प्रशिक्षण से स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रारम्भ करने पर विचार-विमर्श, हिमालयन बोटैनिकल गार्डन, भ्रमण के अनुभव, नैना देवी हिमालयन पक्षी संरक्षण आरक्षिति, नैना रेंज में ट्रैक के दौरान देखी गई वनस्पति, वन्यजीव एवं पक्षियों पर चर्चा की गई एवं कार्यक्रम के समापन पर प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
इस अवसर पर ममता चन्द उप प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल, नितिन पंत वन क्षेत्राधिकारी बढ़ौन/मनोरा वन क्षेत्र, विजय भट्ट, उत्तरी गौला वन क्षेत्र, आनन्द लाल वन क्षेत्राधिकारी, प्राणी उद्यान नैनीताल, अभय जोशी वन क्षेत्राधिकारी (परिवीक्षा), अरविन्द कुमार वन आरक्षी हिमालयन बोटैनिकल गार्डन, पूरन जोशी बर्ड वाचर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0. रजनी रावत बोटनिस्ट हिमालयन बोटैनिकल गार्डन द्वारा किया गया।
इसके अलावा पूर्व में राजकीय मौन पालन केन्द्र ज्योलीकोट
द्वारा मौन पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम, मुखय मशरूम विकास अधिकारी ज्योलिकोट द्वारा मशरूम उत्पादन कार्यक्रम एवं राजकीय होटल मैनेजमेन्ट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोडा द्वारा होमस्टे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल द्वारा किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *