September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रिवेंशन ऑफ़ सेक्सुअल हर्रासमेंट ऑफ़ वर्किंग वीमेन एंड स्टूडेंट

0
1003285870
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विषय पर एकदिवसीय जागरूकता दिवस मनाया गया

नैनीताल। माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र, कुमाऊं विश्विद्यालय में प्रिवेंशन ऑफ़ सेक्सुअल हर्रासमेंट ऑफ़ वर्किंग वीमेन एंड स्टूडेंट विषय पर एकदिवसीय जागरूकता दिवस मनाया गया । आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता प्रोफेसर ललित तिवारी और श्रीमती हीरा जंगपांगी , पॉश एक्टिविस्टथे I श्रीमती हीरा जंगपांगी, उधम सिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग २० वर्षे से महिला स्वIस्थ्य , डोमेस्टिक वायलेंस और पॉश जागरूकता अभियान में लगातार अपना योगदान देती आ रही है तथा एक्शन ऐड नामक NGO से भी जुड़ी हैं।
सेक्सुअल हरस्मेंट के इस अवरवनेस्स प्रोग्राम का उद्देश्य का हमारे वर्किंग प्लेस में सहजता लाना है जिससे कि सभी लोग अपने और दूसरे के व्यव्हार के प्रति सजग हो सकें और जान सके कि वर्किंग प्लेस में व्यव्हार की सीमाएं क्या हैं किस प्रकार एक शब्द या वाक्य या स्पर्श भी दूसरे के लिए एक मानसिक तनाव और डिप्रेशन और आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है I सेक्सुअल हरस्मेंट के लिए संविधान में क्या कानूनी प्रावधान हैं?
श्रीमती हीरा जंगपांगी ने इस विषय की विस्तृत जानकारी हेतु विशाखा गाइड लाइन्स और भंवरी देवी के केस के बारे में विस्तार से से बताया गया। विशाखा गाइडलाइन्स के आधार पर ही POSHएक्ट २०१३ बना । इस एक्ट के तहत सेक्शन ९ की चर्चा हुई जिसमें विक्टिम के द्वारा शिकायत दर्ज की जा सकती है। सेक्शन १२ के अंतर्गत लिखित शिकायत भी दर्ज की जा सकती है। सेक्शन १२ के अंतर्गत झूठी शिकायत के लिए जुर्माना हो सकता है। इसके उपरांत पॉश कमिटी के बारे में जानकारी दी जोकि सेक्सुअल हरैसमेंट से सम्बंधित मामलों की जाँच करती है।
माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र में 8 मार्च से 14 मार्च 2026 महिला पखवाड़ा मना रहा है.इस महिला पखवाड़े के समस्त कार्यक्रम “गिव एंड गैन’ पर आधारित है जिसका अर्थ है कि कम्युनिटी को कुछ देना जिससे कि उनके जीवन स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़े I
कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर ललित तिवारी ने इस जागरूकता प्रोग्राम की सराहना की तथा कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर किरण तिवारी ने कियाI इस अवसर पर माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा ने सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने पर बधाई दी है IPOSH जागरूकता कार्यक्रम में ITEP तथा BBA के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा सचिन ,सरिता ,निकिता ,काजल आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *