September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नगर पालिका परिषद के सहयोग से

0
1003275849
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उजाला सिग्नस हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

100 से अधिक मरीज ने कराया स्वास्थ्य प्रशिक्षण

नैनीताल। सरोवर नगरी में
नगर पालिका परिषद नैनीताल के सहयोग से उजाला सिग्नस हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा पालिका प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 100 से अधिक मरीजों द्वारा अपना स्वास्थ्य प्रशिक्षण कराया गया। बता दें पूर्व वर्ष नगर पालिका में स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष गजाला कमाल द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। इसका उद्देश्य था
पर्यावरण मित्रों के लिए समय–समय पर स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित होना बहुत आवश्यक है। उनका कार्य प्रतिदिन स्वच्छता और कचरे से जुड़ा होता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है। उसी को ध्यान में रखते हुए आज मंगलवार को भी प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित किया गया। इस दौरान पालिका अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा सहित पर्यावरण मित्र पालिका कर्मियों सहित अन्य लोगों ने अपना स्वास्थ्य प्रशिक्षण कराया। इस मौके पर सभासद गीता उप्रेती लता दफौटी, गजाला कमाल, जितेंद्र पांडे जीनू भगवत रावत, राकेश पवार रमेश प्रसाद, सुरेंद्र बाबू भाई, सहित पालिका कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *