प्रतिष्ठित बी डी पांडे चिकित्सालय ओपीडी
आगामी सोमवार से प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगी



नैनीताल। सरोवर नगरी का प्रतिष्ठित बी डी पांडे चिकित्सालय आगामी सोमवार से प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेगा। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण कुमार टम्टा ने विभागीय पत्र जारी कर सभी कर्मचारियों को इसकी सूचना दे दी है। बता दे अब चिकित्सालय का समय 1 मार्च 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक ओपीडी का संचालन प्रातः 8:00 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा। अन्य समस्त चिकित्सा सेवायें पूर्व की भांति यथावत रहेंगी। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक चिकित्सालय का ओपीडी प्रातः 9:00 बजे से आज शनिवार 3:00 तक रहेगी।




















