September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बागवानी संस्थान क्षेत्रीय कार्यालय मुक्तेश्वर द्वारा अनुसूचित जाति–अनुसूचित जनजाति उप योजना के तहत

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

  कृषि प्रशिक्षण एवं कृषि उपयोगी सामग्री वितरण किए 

ओखलकांडा नैनीताल । भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान, क्षेत्रीय कार्यालय मुक्तेश्वर द्वारा अनुसूचित जाति–अनुसूचित जनजाति उप योजना के तहत ओखलकांडा ब्लॉक की दूरस्थ ग्राम सभाओं में कृषि प्रशिक्षण एवं कृषि उपयोगी सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान भुमका मुकेश चंद्र बौद्ध के सहयोग एवं समन्वय से हुआ। इस दौरान ज़मराडी, टकुरा, पुटपुरी, रैकुना, पेटना, थलाडी और कावेदल ग्राम सभाओं के कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया तथा कृषि सामग्री वितरित की गई।

मुकेश चंद्र बौद्ध ने कहा कि उन्होंने विभाग और ग्रामीणों के बीच सेतु का कार्य किया है। उनका प्रयास है कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित हों, ताकि ओखलकांडा ब्लॉक के किसानों को वैज्ञानिक खेती और बागवानी का लाभ मिल सके। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों के सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरुण किशोर ने कहा कि अनुसूचित जाति उप योजना के तहत भविष्य में भी क्षेत्र के गांवों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि शासन और प्रशासन से आवश्यक वित्तीय सहयोग मिलता है तो किसानों को विभिन्न कृषि एवं बागवानी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

इस दौरान कार्यक्रम में भुवन चंद्र ग्राम प्रधान रैकुना, किरण देवी ग्राम प्रधान थलाडी, बलवीर सिंह ग्राम प्रधान ज़मराडी, रोशन आर्य ग्राम प्रधान पुटपुरी, कमल सिंह बोरा ग्राम प्रधान पेटना, कुशमा देवी ग्राम प्रधान टकुरा समेत अन्य ग्रामवासी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *