September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कड़ा रूख:

0
1003170972
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

थाना प्रभारियों को लगाई फटकार, अपराध समीक्षा में जवाबदेही तय

होली एवं रमजान पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हुड़दंग व जबरन रंग लगाने वालों पर पैनी नज़र

39 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित, पुलिस परिवार के 14 मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप राशि देकर किया उत्साहवर्धन

एसएसपी नैनीताल के स्पष्ट निर्देश — “काम नहीं तो दाम नहीं” की नीति के तहत पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली में लाया जाएगा सुधार

हल्द्वानी नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा कोतवाली मीटिंग हॉल में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं और आगामी त्योहारों को लेकर अत्यंत कड़े निर्देश जारी किए गए। गोष्ठी से पूर्व एसएसपी ने कर्मचारी सम्मेलन के माध्यम से पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।

👉प्रमुख दिशा-निर्देश एवं कड़े तेवर:

जवाबदेही तय: एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यदि क्षेत्र में अपराध होता है, तो बीट कॉन्स्टेबल से लेकर हल्का प्रभारी तक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

काम नहीं तो दाम नहीं: ड्यूटी के दौरान मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग करने और कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध ‘नो वर्क नो पे’ की नीति अपनाई जाएगी।

अपराध नियंत्रण: महिला अपराध, साइबर ठगी और नशे के विरुद्ध अभियानों में तेजी लाने के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की निरंतर निगरानी और सत्यापन के निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था: नशे में ड्राइविंग, स्टंट और ओवरस्पीडिंग पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। रात्रि चेकिंग में एल्कोमीटर का अनिवार्य प्रयोग होगा।

🟠 होली एवं रमजान पर्व: विशेष सुरक्षा प्लान
आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु एसएसपी ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए:

▫️ हुड़दंगियों पर लगाम: जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात मचाने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर तत्काल कठोर कार्रवाई होगी।

▫️सोशल मीडिया मॉनिटरिंग: अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है।

▫️महिला सुरक्षा: होली ड्यूटी में महिला पुलिसकर्मियों को पिकेट, मोबाइल और पैदल गश्त (चीता) में विशेष रूप से तैनात किया जाएगा।

▫️पीस कमेटी: सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्मान और प्रोत्साहन
पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने हेतु एसएसपी महोदय ने दो महत्वपूर्ण कदम उठाए:

● उत्कृष्ट सेवा सम्मान: सराहनीय कार्य करने वाले 39 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें उ0नि0 स0पु0 दामोदर कापडी, हे0कानि0 संजय सुयाल, कानि0 आर्मोरर गोकुल धपोला, कानि0 सुनील टम्टा, फायरमैन नीरज बालियान, फायरमैन विपिन कम्बोज, फायरमैन त्रिलोक बिष्ट, कानि0 संजय नेगी, कानि0 गोविन्द मेहरा, कानि0 अमित ठाकुर, का0 दीपक रौतेला, का0 बलवन्त बिष्ट, एस0ओ0 जगदीप सिंह नेगी, उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, उ0 नि0 केवल राम, उ0नि0 गौरव जोषी, उ0नि0 मोहन सौन, अ0उ0नि0 दान सिंह, कानि0 29 ना0पु0 हिमांशु गुणवंत, अनुचर अमित, कानि0 309 ना0पु0 विवेकानन्द, हे0कानि0 अभिसूचना सुरेन्द्र बथियाल, कानि 417 ना0पु0 षेखर सिंह बिश्ट, कानि0 446 ना0पु0 महबूब आलम, कानि0 295 ना0पु0 अमित कुमार, ए0एस0आई (एम0) सुलेमान, दफ्तरी दान सिंह, कानि0 ना0पु0 दीपक कुमार, हे0कानि0 ना0पु0 देवेन्द्र सिंह सामन्त, कानि0 09 ना0पु0 दीप चन्द्र, कानि0 447 ना0पु0 विनोद आर्या, कानि0 ना0पु0 खड़क सिंह, कानि0 तारा कम्बोज, कानि0 महबूब अली, हे0कानि0 त्रिलोक रौतेला, हे0का0 विषन राम, का0 चालक बसन्त कुमार, का0 चन्दन सिंह नेगी, हे0कानि0 पीटी गौरव कोहली शामिल रहे।
मेधावी छात्रवृत्ति: पुलिस परिवार के 14 मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्कॉलरशिप राशि प्रदान की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मेधावी विद्यार्थियों में नवनीत तिलारा, रोहित नाथ गोस्वामी, अंजली फर्त्याल, नम्रता राणा, तनीश राणा, तनवी रौतेला, हिमांशी चंद्र, कनक सैनी, कृषिका पांडे, मयंक सिंह, नमन सिंह मर्तोलिया, देवांश बिष्ट, तनुजा भट्ट तथा आदित्य शर्मा

एसएसपी का संदेश: “आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। होली का पर्व शांतिपूर्ण मनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर गोष्ठी के दौरान एसपी नैनीताल डॉ०जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, सीओ (प्रशिक्षु) विनय सिंह, सीओ (प्रशिक्षु) श्री अंकित थपलियाल, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआईयू श्री ज्ञानेंद्र शर्मा, राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार समेत सभी थाना/चौकी/शाखा/यातायात/सीपीयू प्रभारी/पीएसी प्रभारी/ एस डी आर एफ प्रभारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *