September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री राम सेवक सभा में 30 वे फागोत्सव पर

0
1003166584
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विहंगम रंगोली का निर्माण कर चीर बंधन का कार्यक्रम किया गया

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री रामसेवक सभा मल्लीताल द्वारा 30वें फागोत्सव के अंतर्गत आज आवंला एकादशी के अवसर पर रंग धारण और चीर बंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विहंगम रंगोली का निर्माण कर के चीर बंधन का कार्यक्रम किया गया, चीर में पदम (पैय्यां) प्रनुस सिरसाउड्स वृक्ष की टहनियां जो औषधीय गुणों की खदान और उत्तराखंड में पूजनीय ‘देव वृक्ष’ है, जो शीतकाल में गुलाबी-सफेद फूलों से पहाड़ों की शोभा बढ़ाता है। यह हिमालयी क्षेत्र में बहुत पवित्र माना जाता है, जिसका उपयोग धार्मिक कार्यों, औषधियां बनाने और पारंपरिक रूप से औषधीय लेप के रूप में किया जाता है।
चीर बंधन पर आचार्य भगवती प्रसाद जोशी जी ने पूज-अर्चना करवाई जिसमें श्री राम सेवक सभा के सदस्यों के अलावा स्थानीय महिलाओं ने भी पूजा-अर्चना में प्रतिभाग किया।
होली के रंग प्यार, भाईचारे और नई शुरुआत के प्रतीक हैं, जो जीवन में खुशी और उमंग भरते हैं। ये रंग सकारात्मकता का संचार करते हैं और पुराने गिले-शिकवे मिटाकर सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। हर रंग का एक विशेष आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक अर्थ है, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं का प्रतिनिधित्व करता है।
लाल रंग: प्यार, जोश, साहस और ऊर्जा का प्रतीक है। यह विवाह और उर्वरता को भी दर्शाता है।
पीला रंग ज्ञान, खुशी और विद्या का प्रतीक है। यह हल्दी का रंग है, जो औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।
नीला रंग भगवान कृष्ण का प्रतिनिधित्व करता है और शांति, स्थिरता तथा दिव्य सुरक्षा का प्रतीक है।
हरा रंग प्रकृति, नई शुरुआत, जीवंतता और वसंत के आगमन का प्रतीक है।
गुलाबी/गुलाबी रंग स्नेह, दयालुता और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देता है।
नारंगी रंग उत्साह, पवित्र ऊर्जा और रचनात्मकता को जगाता है।
बैंगनी रंग ज्ञान और रचनात्मकता को दर्शाता है। रंगोली हीरा रावत ,भीम सिंह कार्की ,भुवन बिष्ट ,बिमल चौधरी द्वारा होली के रंगों से बनाई गई ।
उसके बाद वरिष्ठ होली गायक और सदस्य श्री मुकेश जोशी जी ने होली का गायन किया,जिसमें गिरीश भट्ट,रक्षित साह,युवराज करायत ने सहयोग किया।
इस कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राम सेवक सभा संरक्षक घनश्याम लाल साह , अध्यक्ष मनोज लाल साह,महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू,राम सेवक सभा के सदस्य मोहित लाल साह,देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, कैलाश बोरा आशु,हरीश सिंह राणा,राजेंद्र सिंह बजेठा,गिरीश भट्ट,मिथिलेश पांडे, ललित मोहन साह,गिरीश जोशी मक्खन, हीरा सिंह रावत,आनंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह,कोषाध्यक्ष बिमल साह प्रॉफ ललित तिवारी उपस्थित रहे । रंग धारण के साथ प्राणिमात्र के स्वस्थ रहने की कामना की गई
श्री रामसेवक सभा में फागोत्सव में कल शनिवार को श्री राम सेवक सभा के बाल-कलाकारों द्वारा श्री राधा-कृष्ण की नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *