September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैना देवी पक्षी संरक्षण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान

0
1003165189
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

दो पिकअप से अधिक कचरा एकत्र कर किया उसका निस्तारण

नैनीताल। सरोवर नगरी के पंगोट मार्ग पर स्थित नैना देवी बर्ड कंसर्वेशन रिज़र्व में आज शुक्रवार एक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह क्षेत्र हिमालयी पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियों का महत्वपूर्ण आवास है, लेकिन यहाँ बढ़ते प्लास्टिक और अन्य कचरे को देखते हुए स्थानीय स्वयंसेवकों ने पहल की। अभियान के दौरान नैनीताल और पंगोट के बीच स्थित दो प्रमुख बैठने वाले स्थानों की सफाई की गई। यहाँ से चिप्स के रैपर, प्लास्टिक की बोतलें, बीयर और शराब की खाली बोतलें तथा तंबाकू से संबंधित कचरा बड़ी मात्रा में एकत्र हुआ। कुल मिलाकर दो से अधिक पिकअप वाहनों के बराबर कचरा हटाया गया।
स्वयंसेवकों ने कहा कि यह क्षेत्र पक्षियों का संरक्षण क्षेत्र है, कोई पिकनिक स्थल या कूड़ादान नहीं। यदि समय रहते कचरा फैलाने पर रोक नहीं लगाई गई, तो इससे यहाँ की जैव-विविधता और वन्यजीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने साथ लाया गया कचरा वापस ले जाएँ और जंगल व वन्यजीवों का सम्मान करें।

अभियान में शामिल मुख्य सदस्य
गौरव – स्टोन एज हट्स
गीतांजलि – ओडियार स्टेज़
दीप आर्य – बीडीसी सदस्य

सहयोगी सदस्य
शुभम, लकी, आनंद, हिमांशु तथा वन विभाग की पूरी टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *