September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

युगमंच होली महोत्सव में रंग पढ़ने के साथ छाये खेतीखान के खड़ी होली के होल्यार

0
1003165137
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

छुमक छुमक छुम बाजत घूंगरू नाचत सखियाँ मधुबन में

नैनीताल। सरोवर नगरी में युग मंच का 30 वा होली महोत्सव आज रंग पढ़ने के साथ प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम नयना देवी मंदिर परिसर में खेतीखान चम्पावत से डॉ देवेंद्र ओली के नेतृत्व में आयी टीम द्वारा माँ बाराही को समर्पित होली “तुम तो भये तपवान बाराही काशी में अवतार भयो” से शुभारम्भ किया.

इसके बाद अपराह्न तीन बजे से राम सेवक सभा मल्लिताल में खड़ी बोली की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गयीं.
इस दौरान वरिष्ठ होलयार किशोर जुकारिया और कैलाश सेलिया जी सहित टीम प्रभारी डॉo देवेंद्र ओली तथा वरिष्ठ समाज सेविका अमिता साह को सम्मानित किया गया.
सम्मान समारोह के बाद बाल होल्यारों द्वारा युगमंच द्वारा होली गायन कार्यशाला के दौरान तैयार होली की सुन्दर प्रस्तुति की गई. तत्पश्चात भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के बच्चों द्वारा खड़ी होली और बैठ होली प्रस्तुत की गयी. उसके बाद अमेरिकन किड्स क़े बच्चों का स्वांग तथा वृंदावन डांस एंड म्यूजिक अकादमी प्रस्तुति तथा नैनी महिला जागृति संस्था द्वारा प्रस्तुति दी गयीं और महिला होल्यार गीता नैनवाल को सम्मानित किया गया.

देर सायं तक चली बैठ होली में नरेश चमियाल एवं हेमंत पंत को सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, राजीव लोचन साह, जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, मुकेश जोशी मंटू, मोहित साह, भट्ट, मिथिलेश पांडे, विमल साह, डी के शर्मा, हरीश राणा, ज़हूर आलम, मनोज कुमार, अशोक साह, राजू साह, निरंजन साह, नवीन बेगाना, भास्कर बिष्ट, नीरज डालाकोटी, रफत आलम, डॉ हिमांशु पांडे, कौशल साह, अदिति खुराना, कनिका रावत, मानी बंगारी, जय जोशी आदि ने योगदान दिया. कार्यक्रम में राम सेवक सभा के सदस्यों के साथ विभिन्न महिला समूहों के प्रतिनिधियों एवं समाज सेवी जीवन्ति भट्ट, रानी साह, ज्योति भट्ट, दीपा पाण्डे, कंचन जोशी, भारती साह, सुप्रिया साह, दीपा बिष्ट, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *