September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एरीज में शुरु हुआ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ओपन डे कार्यक्रम

0
1003164906
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कल शनिवार को भी सार्वजनिक रूप से खुली होगी वेधशाला

नैनीताल सरोवर नगरी में प्रतिष्ठित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में 2 दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ओपन डे कार्यक्रम चल रहा है। पहले दिन 27 फरवरी को नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय सैनिक स्कूल, जीजीआईसी नैनीताल, लॉन्ग व्यु पब्लिक स्कूल, मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर और बिरला विद्या मंदिर के 250 छात्र छात्राओं ने एरीज में गतिविधियों में भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ मनीष कुमार नजा ने बच्चों को रामन प्रभाव से अवगत कराया। बता दें कि महान वैज्ञानिक भारत रत्न प्रो. सी. वी. रामन द्वारा रामन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में ही हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “विज्ञान में महिलाएं” के अवसर पर विशेष रूप से वैज्ञानिकों डॉ कुंतल मिश्रा और डॉ नीलम पवार ने बच्चों के जिज्ञासा पूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें विज्ञान के लिए प्रेरित किया। टेलिस्कोप से सौर धब्बे, देवस्थल के टेलिस्कोपों की जानकारी, लेंस और दर्पण के साथ लेजर के प्रयोग, ग्रहण के माॅडल, रडार का भ्रमण आदि के माध्यम से शोध छात्रों ने बच्चों के लिए खगोल विज्ञान और वायुमंडल विज्ञान की जटिलताओं को सुलझाया। डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि ओपन डे कार्यक्रम 28 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आम जनता के लिए सार्वजनिक रूप से खुला होगा। सूर्यास्त के बाद शाम 6:45 बजे से दूरबीन के माध्यम से चंद्रमा के गड्ढे, बृहस्पति तथा अन्य खगोलीय पिंड भी दिखाए जाएंगे। अन्य दिनों के विपरीत, इन दिनों पर किसी प्रकार के पूर्व पंजीकरण या नामांकन की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही प्रवेश भी नि:शुल्क होगा। जनता की सुविधा के लिए पहले आओ पहले पाओ (फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व ) आधार पर एरीज जाने के लिए नैनीताल बस स्टैन्ड के पास से सुबह 10:00 बजे (वापसी दोपहर 1:00 बजे) एवं दोपहर 2:00 बजे (वापसी शाम 5:00 बजे) एरीज की निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था भी की गई है। लोग अपने निजी वाहन से भी एरीज आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *