March 3, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय मे  एनएसएस शिविर में हुआ कई कार्यक्रमों का आयोजन

0
1003159761
012 013
111 222 333

नैनीताल । जिले के शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में बीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में  एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार विद्यालंकार द्वारा की गई ।
उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज से संबंधित समस्याओं के प्रति लोगों को जागरुक करते हैं। इस हेतु प्रत्येक स्वयंसेवी को प्रतिभाग करना आवश्यक है। प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों ने बेतालघाट स्टेडियम की सफ़ाई की तथा झाडिय़ों का कटान किया। द्वितीय सत्र में प्राचार्य द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए । एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ममता पाण्डेय  ने स्वयंसेवियों को आगामी सात दिवसीय शिविर  में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के लिए उत्साहित किया। कार्यक्रम में डॉ.जयति दीक्षित, डॉ. ईप्सिता, डॉ.दीपक, डॉ.तरुण कुमार आर्या, डॉ.निर्मला समेत संतोष भारती, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं स्वयंसेवी निधि,रजनी,बबीता करगेती, पूजा जोशी, छाया, पूजा,मेघा तथा सरोजनी आदि उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *