भीमताल की मुख्य माँगों पर शासन से हुई कार्रवाई

नैनीताल। नैनीताल जिले के भीमताल शहर की दो प्रमुख मांगों पर उत्तराखंड राज्यपाल सचिवालय ने सकारात्मक कदम उठाया है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जल्द ही राहत मिल सकती है।
बता दें कि राज्यपाल सचिवालय के उप सचिव लक्ष्मण राम आर्य ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुखयमंत्री सचिव उत्तराखंड शासन को पत्र कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया है।यह सकारात्मक कदम नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की पहल पर उठाया गया है जिन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी के ज्ञापन को शासन तक पहुंचाया।
परिवहन से जुड़ी मांग है रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराना जिससे यात्रियों को सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी मांग है शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पूर्ति हेतु मांग जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके फ लस्वरूप मुखयमंत्री कार्यालय उत्तराखंड अनुभाग २ शासन से अनु अपर प्रमुख सचिव द्वारा मामले को स्वास्थ्य विभाग सचिव और परिवहन सचिव को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही राज्यपाल उप सचिव ने भी दोनों विभागों के सचिवों को स्वयं मामला कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।




















