September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उक्रांद की हर घर चर्चा-हर घर पर्चा कार्यक्रम मे कई लोगों ने थामा यूकेडी का दामन

0
1003146886
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी हर घर चर्चा- हर घर पर्चा के अंतर्गत उत्तराखंड क्रांतिदल की बैठक एवं सभा का आयोजन बीर भट्टी क्षेत्र के तोक में किया गया जिसमें कई युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।
मुखय अतिथि पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने संबोधन में कार्यकर्ता एवं उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा उत्तराखंड चुनौती पूर्ण स्थान पर खड़ा है जहाँ उत्तराखंड बनने के उपरांत यहां की बनी सरकारों ने उत्तराखंड का जिस प्रकार से दोहन किया है उसको देखकर यह प्रतीत होता है की आने वाले समय पर उत्तराखंड की सभयता और संस्कृति संपूर्ण रूप से नष्ट हो जाएगी जनता को मुप्त का राशन देकर उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति ही नहीं बल्कि पूरे भारत की अर्थव्यवस्था को झकझोर देने वाला संकट सामने खड़ा हो गया है।
उत्तराखंड क्रांति दल के अनुसूचित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रवि वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों प्रदेश को बारी.बारी से लूट रही है प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर युवाओं के रोजगार हक हुकुक छीन रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहां कि प्रदेश को बचाने के लिए दिल्ली से निर्देशित सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उत्तराखंड आंदोलन की तर्ज पर कार्यकर्ताओ पूरे उत्तराखंड के समाज को जगाने के लिए हर घर चर्चा हर घर पर्चा देकर जागरूक करना होगा। सभा को केंद्रीय सचिव श्याम सिंह नेगी, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी जिला महामंत्री पंडित हरिश वारीयाल, उत्तम बिष्ट, लीला बोरा, भुवन रावत आदि लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन पान सिंह सिजवाली द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *