September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वन पंचायत प्रतिनिधियों हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

0
1003146792
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। उत्तरी गौला वन क्षेत्र के प्यूड़ा अनुभाग में क्षेत्र के समस्त वन पंचायत प्रतिनिधियों हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्वी प्यूड़ा बीट अन्तर्गत प्यूड़ा जन. मिलन केंद्र में मानव वन्य संघर्ष और वनाग्नि के प्रति जागरूक करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुखय अतिथि बलॉक प्रमुख रामगढ़ श्री दीप चंद्र आर्या तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुमारी ज्योति आर्या थे। वक्ताओं द्वारा मानव वन्य संघर्ष हेतु सावधानी बरतने और वनाग्नि रोकथाम हेतु जनता से जान बूझकर वनाग्नि न लगाने और यदि किसी क्षेत्र में वनाग्नि की घटना घटित हो तो वन विभाग का सहयोग करने की अपील करी।
वनक्षेत्राधिकारी श्री विजय चंद्र भट्ट द्वारा मानव वन्य जीव संघर्ष और वनाग्नि रोकथाम हेतु विस्तार पूर्वक जनता को समझाया और मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम हेतु कया करें कया न करे की आवश्यक जानकारी दी गयी। साथ ही वनाग्नि लगने के कारणों एवं भयावह परिणामों को भी विस्तार पूर्वक समझाया। वनक्षेत्राधिकारी द्वारा समझाया गया कि किस तरह वनाग्नि के कारण वन्य जीव आबादी क्षेत्रों की तरफ़ आने को मजबूर हो जाते हैं और अचानक आमना सामना होने पर अपने बचाव हेतु हमला कर सकते हैं। इस क्रम में अचानक आमना सामना होने से किस तरह बचा जा सकता है इस बारे में भी जनता को विस्तार पूर्वक बताया गयाए जिसमें घरों के आस.पास झाडिय़ों को हटानाए रोशनी की उचित व्यवस्थाए मवेशियों की सुरक्षा की उचित व्यवस्था आदि विषयों पर जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *