केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को
गैरी खेत में सड़क वाहन बनाये जाने के संबंध मे पत्र भेजा

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका आयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज शाह जगाती ने केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार नितिन जय राम गडकरी को पत्र भेजकर उत्तराखण्ड के नैनीताल विधान सभा में ग्राम गैरी खेत में सड़क (वाहन हेतु) बनाये जाने के संबंध में अवगत कराया कि उत्तराखण्ड के नैनीताल विधान सभा में ग्राम गैरी खेत में आजादी के बाद से आज तक मोटर मार्ग का निर्माण नही हो पाया है जिससे वहा के जनता को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पडता है। जब कोई ग्रामीण बिमार पडता है तो उसे डोली / पिठ में रख कर लाना पडता है। वर्तमान में जो पैदल संपर्क मार्ग है उसकी भी हालत बहुत ज्यादा ही खराब स्थिति में है। जिस कारण लगातार इस मार्ग में विद्यालय जाने वाले छात्र छात्राए चोटिल हो चूके है। लगातार संबंधित विभागों में इस की शिकायत भी की गयी परन्तु इस विषय को कभी गंभीरता से नही लिया गया जिस कारण मै ये पत्र आपको लिखने के लिए विवश हूँ और मुझे उम्मीद है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराएगें और नैनीताल गैरीखेत वाहन मार्ग का निर्माण कराएगें, इस क्षेत्र के ग्रामवासी आपके सदा ही आभारी रहेगें।




















