June 23, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

गांवो मैं ही हो समस्याओं का समाधान यह रहेगा मेरा प्रयास है : डॉ हरीश सिंह बिष्ट*👉

0
1003133374
012 013
111 222 333

भीमताल नैनीताल। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने ग्राम पंचायत जंतवाल गांव में आयोजित खुली बैठक में प्रतिभाग किया। साथ ही गांव में निर्माणाधीन विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हेमा जंतवाल की अध्यक्षता में हुई।
जन समस्याओं का समाधान डॉ. बिष्ट ने ग्रामीणों की पेयजल, सड़क , राशन,स्वयं सहायता समूह के आउटलेट उद्यान की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया ग्रामीणों ने जंगली जानवर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की माग की प्रमुख ने संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। प्रमुख ने कहा अधिकारियों का भी प्रयास होना चाहिए कि ग्राम पंचायत की खुली बैठक में प्रतिभाग करे ताकि अधिकांश ग्रामीणों कि समस्या का निराकरण मौके पर ही हो और बैठकों में जाने से वहां की समस्या का बेहतर रूप से पता चलता है।
समाज कल्याण से संबंधित वृद्धावस्था, विकलांग से संचालित योजनाओं के प्रस्ताव पारित हुए। साथ ही अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के चयन और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया।महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जोर दिया। जलागम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जंतवाल गांव में कृषि उद्यान कार्य,उद्यान कार्य, भूमि संरक्षण के कार्य किए जाएंगे खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड से संबंधित राशन कार्ड का निरीक्षण किया। विद्युत विभाग की लो वोल्टेज की समस्या प्रमुखता से उठी। बैठक के पश्चात निर्माणाधीन मशरूम यूनिट का निरीक्षण किया जिसके निर्माण से ग्रामीणों को स्वरोजगार मिलेगा शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम सिंह जंतवाल, बीडीसी अजय जंतवाल, प्रधान प्रकाश आर्य, शेखर भट्ट, कुंदन जीना, कमल जंतवाल,प्रताप सिंह, दिवान सिंह, आन सिंह,ईश्वर जंतवाल, पूर्व प्रधान रमेश राम,विशन राम,बीडीओ हर्षित गर्ग, भूपाल बिष्ट , जल संस्थान हर्षित कुमार, समाज कल्याण दिनेश बिष्ट,लोक निर्माण विभाग प्रवीण कुमार, संजय कुमार,सीमा रावत, लता सुयाल, जलागम अशोक कुमार, सहित अन्य ग्रामीण विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *