September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रेस्टोरेंट, होटल व ढाबा के कर्मियों को मेडिकल जांच करना अनिवार्य

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कर्मियों की मेडिकल रिपोर्ट न होने पर होगी कार्रवाई

नैनीताल। सरोवर नगरी सहित जिले में अब रेस्टोरेंट, होटल तथा ढाबों में काम करने वाले कर्मचारियों को सत्यापन के साथ उनके संक्रमित न होने की मेडिकल रिपोर्ट भी साथ रखनी होगी। मेडिकल रिपोर्ट नहीं होने पर संचालक के खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान साफ. सफ ाई के अलावा होटलों और ढाबों के कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट भी देखी जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि नियमों के अनुसार अब रेस्टोरेंट, ढाबों व होटल स्वामियों या संचालकों को वहां काम करने वाले कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट भी साथ रखनी होगी। इसमें कर्मचारी को किसी भी प्रकार के संक्रमण के न होने की पुष्टि डाकटर ने की हो। बताया कि मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिलने पर संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली से पहले चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले सभी रेस्टोरेंट, ढाबे व होटल संचालक अपने कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट बनाकर अपने पास रखें। वहां खाना खाने के लिए आने वाले लोगों को संक्रमण का खतरा ना होए इसके लिए विभाग सचेत हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *