September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

काशीपुर में कर्मचारी साढे तीन लाख रुपये का लैपटॉप व सामान लेकर फरार मामला पहुंचा कोतवाली

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । गिन्नीखेड़ा स्थित कोल्ड ब्रिज एयर कोन फ र्म का एक कर्मचारी लगभग ३.५ लाख रुपये का लैपटॉप और अन्य सामान लेकर फरार हो गया है। फ र्म स्वामी सर्वजीत सिंह ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
नैनीताल कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में सर्वजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने २४ जनवरी २०२६ को मौ शकीब अनवर नाम के युवक को काम पर रखा था। शकीब को नैनीताल के कार्यस्थल पर भेजा गया था। चार दिन पहले ही उसे ७५ हजार रुपये का एक नया लैपटॉप भी दिया गया था। रविवार रात तक शकीब से फ ोन पर बात हुई लेकिन सोमवार सुबह से वह नैनीताल से गायब है। फ र्म मालिक के अनुसार शकीब लैपटॉप सहित कुल ३.५ लाख रुपये का सामान लेकर फरार हुआ है। फ रार हुए कर्मचारी ने विभिन्न स्थानों से भी सामान चुराया है, वहीं गुरविंदर सिंह वैशाली कॉलोनी काशीपुर स्थित जगह से लगभग १.५ लाख रुपये का कॉपर तार गायब है। ईसी ग्रीन रिसॉर्ट के कार्यस्थल से ५५ हजार रुपये का कॉपर और अन्य सामग्री चोरी हुई है। इसके अतिरिक्त फ र्म के स्टोर से भी ७०0 हजार रुपये का कॉपर और अन्य सामान गायब पाया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामला काशीपुर का है लेकिन शिकायत कर्ता की शिकायत के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *