September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सभासद ग़ज़ाला कमाल की पहल महिलाओं के लिए बेहतरीन पहल

0
1003110121
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सार्वजनिक स्थानों पर “पिंक शौचालय” की मांग पर

सांसद अजय भट्ट की ओर से इस विषय में सकारात्मक उत्तर हुआ प्राप्त

नैनीताल। नगर पालिका परिषद की सभासद ग़ज़ाला कमाल ने महिलाओं की गरिमा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय को उठाते हुए सांसद अजय भट्ट को पत्र प्रेषित कर सभी सार्वजनिक एवं संस्थागत स्थलों पर “पिंक शौचालय” की अनिवार्य व्यवस्था की मांग की है।
हाल ही में एक हवाई अड्डे पर फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों को लंबी अवधि तक फंसे रहना पड़ा, जहाँ एक पिता को अपनी पुत्री के लिए सेनेटरी पैड की मांग करते हुए देखा गया। इस घटना ने महिला स्वच्छता से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर किया। सभासद ग़ज़ाला कमाल ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी सुविधाएँ प्रत्येक महिला का मौलिक अधिकार हैं। उन्होंने मांग की कि बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पिंक शौचालय एवं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की अनिवार्य व्यवस्था की जाए।
सांसद अजय भट्ट की ओर से इस विषय में सकारात्मक उत्तर प्राप्त हुआ है, जिससे इस पहल को आगे बढ़ाने की उम्मीद जगी है। ग़ज़ाला ने विश्वास व्यक्त किया कि यह कदम महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *