February 21, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

नैनीताल श्री राम सेवक सभा के तत्वाधान में सोमवार 23 फरवरी से शुरु करेगा 30 वा फागोत्सव का शुभारंभ

0
1003106430
012 013
111 222 333

24 महिला होलियारो की टीम देगी अपनी प्रस्तुति और फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा द्वारा शनिवार को 23 फरवरी सोमवार से शुरु होने जा रहे दस दिवसीय 30 वें फागोत्सव के सफल कार्यक्रम को लेकर पत्रकारो से प्रेस वार्ता करते हुए संस्था के महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी ने बताया फागोत्सव 23 फ रवरी (सोमवार) से शुरु होकर आगामी 4 मार्च (बुधवार) तक आयोजित किया जाएगा। बवाड़ी के मुताबिक 23 फ रवरी को महिला होली जुलूस एवं स्वांग तल्लीताल से प्रारंभ होगा, 24 फरवरी को विभिन्न महिला दलों की प्रस्तुतियां होंगी जबकि 25 फरवरी को महिला होली मैं 6 महिला होलयारो को सम्मानित करेंगे और पुरुष होली में 10 पुरुष होलियारों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं 26 फरवरी को स्वर्गीय नवीन लाल साह की स्मृति में स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। बताया कि 27 फरवरी को रंग धारण तथा चीर बंधन एवं आमल एकादशी कार्यक्रम होगा। कहा कि 28 फरवरी को स्वर्गीय लेफिटनेंट अंशुमन नयाल की स्मृति में बाल कलाकारों की प्रस्तुति व पुरुष होली आयोजित की जाएगी। और दो दिन बाल कलाकारों द्वारा तल्लीताल गांधी चौक व मल्लीताल चाट पार्क में अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।
बवाड़ी के मुताबिक 1मार्च को स्वर्गीय चंद्रशेखर साह की स्मृति में होली एकल गायन होगा जबकि 2 मार्च को होली रंग जुलूस व चीर दहन तथा 4 मार्च को छलडी सभा भवन में होगी। बता दे इस वर्ष फागोत्सव में कुल 24 टीमें प्रतिभाग करेंगे। स्वांग प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को नगद व प्रतीक चिन्ह देकर पुरुस्कृत किया जाएगा। फागोत्सव में कुर्मांचल बैंक द्वारा प्रायोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उसमें भी नगद राशि देकर प्रस्तुत किया जाएगा प्रथम को 7:30 द्वितीय को पांच हजार और तृतीय विजेता को 3500 रुपए देकर प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर
पत्रकार वार्ता के दौरान सभा के अध्यक्ष मनोज साह,पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मोंटू, विमल चौधरी, राजन लाल साह, अशोक साह, मोहित लाल साह, प्रो. ललित तिवारी, ललित मोहन साह, कैलाश बोरा, आनंद बिष्ट, हिमांशु जोशी तथा राजेंद्र लाल साह आदि भी मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *