सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर किया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

नैनीताल । शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार विद्यालंकार द्वारा की गई ।
उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस के शिविर हमें समाज के प्रति संवेदनशील बनाते हैं। आगामी शिविरों में प्रतिभाग के लिए उत्साहित किया। प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ़. सफ़ाई की तथा परिसर में लगे पौधों की गुड़ाई की द्वितीय सत्र में एनएसएस सदस्य डॉ निर्मला ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक सौ पचासवीं जयंती के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया । प्रतियोगिता के निर्णायक मडंल की भूमिका में डॉ. ईप्सिता व डॉ. दीपक रहे। प्रतियोगिता में छाया, बबीता, निधि तिवारी, उर्मिला तथा आरती ने प्रतिभाग किया ।




















