September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विद्यार्थियों ने सतत उद्यमिता,प्राकृतिक उत्पाद निर्माण व पारंपरिक वस्त्र तकनीकों की जानकारी को जाना

0
1003089872
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊँ विश्वविद्यालय नवाचार एवं इनकयूबेशन केन्द्र नैनीताल द्वारा वीरवार को चेली आट्र्स मनकापुर कंपाउंड हाईकोर्ट के पास मल्लीताल नैनीताल स्थित प्री-इन्कयूबेशन यूनिट में एक फ ील्ड/एकसपोजर विजिट का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रात: ११बजे से शाम को ३बजे तक आयोजित हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने सतत उद्यमिता, प्राकृतिक उत्पाद निर्माण और पारंपरिक वस्त्र तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पिछौड़ा निर्माण, कपड़ों पर ईको प्रिंटिंग, प्राकृतिक होली रंग तैयार करना तथा धूप (इंसेंस) बनाना जैसी प्रक्रियाओं को देखा और समझा। कार्यक्रम के दौरान चेली आट्र्स की संस्थापक डॉ. किरण तिवारी ने अपने उद्यम की यात्रा साझा की। कार्यक्रम को आयोजित करने एवं सफ ल बनाने में प्रोफेसर गीता तिवारी, डॉ. पैनी जोशी उपाध्याय, डॉ. हरदेश कुमार तथा डॉ. हर्ष चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *