खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो रेस्टोरेंट से जीरे व आटे के सैंपल भरे

नैनीताल । सरोवर नगरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नैनीताल में अभियान चलाकर रेस्टोरेंटों में छापेमारी की। इस दौरान दो रेस्टोरेंट से सेम्पल भरने के साथ अन्य को साफ सफाई के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह के नेतृत्व में तीम ने मल्लीताल व तल्लीताल क्षेत्र के रेस्टोरेंटों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्होंने खाने की गुणवत्ता, सफ ाई व रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की जांच की। रेस्टोरेंट में गंदगी मिलने पर रेस्टोरेंट में सफाई रखने के निर्देश दिए। अभय सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मल्लीताल हार्ड रॉक से जीरे व पंडित जी के ढाबे से आटे का सैम्पल भरा गया है। बताया कि होली से पहले क्षेत्र में औचक निरीक्षण किये जाएंगे।




















