September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

22 फरवरी को होगा विश्वविद्यालय कर्मचारियों का प्रदेश सम्मेलन

0
1003089497
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक सममेलन 22 फरवरी (रविवार) को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के तत्वावधान में गुरुकुल परिसर हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश भर की 11 राजकीय विश्वविद्यालय एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर तथा गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के कर्मचारी शामिल होंगे।
महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत एवं महामंत्री प्रशांत मेहता के मुताबिक महासंघ के अंतर्गत राज्य में स्थापित समस्त राजकीय विश्वविद्यालय के अतिरिक्त केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर तथा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कर्मचारी संगठन भी समिलित हैं एवं सभी की मांगों के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से विविध समस्याओं के संबंध में आवश्यक गतिविधियां संगठन द्वारा की जाती है।समेलन के आयोजन के संबंध में पदाधिकारीयों ने बताया कि प्रत्येक दो वर्ष बाद संगठन द्वारा राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है जिसमें उच्च शिक्षा से संबंधित विषय पर केंद्रित करके विस्तृत विचार विमर्श हेतु प्रथम सत्र रखा जाता है। इस वर्ष यह सत्र भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली में संस्थागत स्वायत्ता पर केंद्रित होगा जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के आए प्रतिनिधियों द्वारा उक्त विषय के संबंध में अपने विचार रखे जाएँगे एवं उसकी वर्तमान परिदृश्य पर अपने सुझाव भी दिए जाएंगे जिसे संगठन द्वारा शासन को भेजा जाएगा।
संगठन की परंपरा के अनुसार आयोजक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी इस सममेलन के मुखय अतिथि होंगे।सममेलन के आयोजक मंडल के मुखय संयोजक चंद्रमोहन पैन्यूली एवं कार्यक्रम संयोजक खीमानंद भट्ट द्वारा बताया गया कि इस आयोजन में राज्य भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के लगभग0 ३०० से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। महासंघ व उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के आयोजक मंडल द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न आयोजन समितियां का गठन कर लिया गया है। सममेलन के आयोजन के संबंध में आयोजक मंडल द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजक मंडल में आयोजन सचिव जगजीत कैन्तूरा, आवास व्यवस्था संयोजक प्रकाश चंद्र तिवाड़ी जबकि भोजन व्यवस्था संयोजक छत्रपाल सिंह वहीं लेखा व्यवस्था संयोजक अनिल सिंह नेगी, हाल व्यवस्था संयोजक समीर पांडे, अरुण ठाकुर, संयोजक पंजीकरण व्यवस्था मोहित मनोचा, ध्रुव प्रजापति सहित समस्त कर्मचारियों को दायित्व प्रदान कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के विवेक जोशी, शैलेश सेमवाल, विवेक तिवारी, श्रीमती लक्ष्मी उनियाल, गुरुकुल कांगड़ी सम विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज, सचिव नरेंद्र मलिक संस्कृत विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार को सहसंयोजक का दायित्व दिया गया है। उन्होंने सभी विश्वविद्यालय कर्मचारियो से सम्मेलन में बड़ चढक़र भागदारी करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *