September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वनस्पति विज्ञान विभाग में पौधे बांटो कार्यक्रम हुआ आयोजित

0
1003084201
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अपने जीवन का कर्ज निभाए एक पौधा अवश्य लगाए प्रो: ललित तिवारी

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज पौधे बांटो कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा कि अपने जीवन का कर्ज निभाए एक पौधा अवश्य लगाए तथा पौधे लगाना जीवन का श्रेष्ठ कार्य है । पौधे हमारी प्रकृति तथा संस्कृति है । पौधे लगाना जन आंदोलन तथा पर्यावरण के प्रति हमारा कल्याण बोध है ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष पंत पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पौधे लगाना एवं उनकी देखभाल बहुत आवश्यक है पौधे जीवन दाता है । पौधे हमारे जीवन का आधार है । पौधे इस प्रकृति का अनुपम शृंगार है। पौधे लगाना पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर डॉ आशुतोष पंत को शॉल उड़ाकर ,मा नंदा का चित्र बैठ कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर 150 पौधे अखरोट जुगलांश , नींबू सिट्रस प्रजाति के पौधे विद्यार्थियों ,प्राध्यापकों को वितरित किए गए । पौधे लगाना मानसिक शांति देता है तथा प्रकृति में खुशहाली लाते है ।उल्लेखनीय है कि डॉ पंत अब तक 4 लाख 62 हजार पौधे लगा तथा भेट कर चुके है।मनुष्य को औसतन 7 से 8 परिपक्व पेड़ों की आवश्यकता ऑक्सीजन हेतु होती है । कार्यक्रम में प्रॉफ हरीश बिष्ट , कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ शिवांगी प्रॉफ किरण बरगली ,प्रॉफ सुषमा टम्टा ,प्रॉफ नीलू ,डॉ प्रभा ,डॉ हेम ,डॉ नवीन ,डॉ हेम , डॉ श्रुति ,डॉ नीता , जगदीश पपने ,संतोष ,मोहित , राधा ,लीला , वसुंधरा ,विशाल , लता सहित प्राची जोशी , एम एस सी वनस्पति एवं जंतु विज्ञान , बी एस सी वानिकी ,वनस्पति के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । सभी को एक एक पौधा भेंट किया गया तथा उन्हें लगने एवं देखभाल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *